प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ शहर का मुख्य बांध आदिवासियों के लिए है वरदान, जानें क्यों?


Supriya Rani

24 September 2024

प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 32 किलोमीटर दूर अनूपपुरा गांव में स्थित जाखम बांध का निर्माण 1986 में हुआ था।

इसका निर्माण माही नदी की सहायक नदी जाखम पर किया गया है।

यह परियोजना आदिवासी लोगों को सिंचाई का लाभ प्रदान करती है और प्रतापगढ़ शहर को पीने का पानी भी प्रदान करती है।

ऐसे में ये बांध आदिवासियों के लिए वरदान से कम नहीं। मानसून के मौसम में इसकी खूबसूरती दोगुनी हो जाती है।

जाखम बांध हरे-भरे जंगल से घिरा हुआ है जो इस जगह को पर्यटकों के लिए एक अद्भुत गंतव्य बनाता है।

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में जाखम बांध पर पिकनिक मनाने दूर-दराज से लोग आते हैं।