सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य- राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित इस अभयारण्य की खास बात है कि यहां भगवान राम की पत्नी माता सीता अपने वनवास के दौरान ऋषि वाल्मीकि के आश्रम में यहीं रुकी थीं।
गौतमेश्वर महादेव- प्रतापगढ़ का ये मंदिर हरिद्वार के रूप में लोकप्रिय है यहां मंदाकिनी कुंड में डुबकी लगाने से अपने पापों से मुक्त हो जाते हैं।
जाखम बांध- जाखम बांध हरे-भरे जंगल से घिरा हुआ है जो इस जगह को पर्यटकों के लिए एक अद्भुत गंतव्य बनाता है।
देवगढ़ (देवलिया)- एक प्रसिद्ध प्राचीन स्थान जहां स्थित हरि मंदिर, रघुनाथ मंदिर, गोवर्धन मंदिर और बीज माता मंदिर सही मायने में देवलिया के नाम को सार्थक करते हैं। देवलिया में कई वैष्णव, शैव और जैन मंदिर भी हैं।
दीपनाथ महादेव मंदिर- महाशिवरात्रि पर दीपनाथ मंदिर के ऊपरी भाग में प्रतिवर्ष तीन दिवसीय मेला लगता है। श्रावण मास में सुखिया सोमवार और हरियाली अमावस्या को सायंकालीन मेले भी लगते हैं।