रायगढ़

नवतपा के बाद भी तप रहा शहर


Shradha Jaiswal

9 June 2025

CG Monsoon Late 2025: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर सहित जिले भर में इन दिनों झुलसा देने वाली गर्मी के साथ उमस भी बढ़ गया है।

जिसके चलते लोग दोपहर के समय घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं।

हालांकि नवतपा विगत 2 जून से समाप्त हो गया है, इसके बावजूद गर्मी लगातार कहर बरपा रही है।

जिसके चलते तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। ऐसे में रविवार को जिले का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था।