रायगढ़

घने बादलों के बीच शाम को हुई हल्की बारिश


Shradha Jaiswal

4 April 2025

CG Weather Update: जिले में लगातार नमीयुक्त हवाओं के आगमन के चलते विगत तीन दिनों से आसमान में बादल छाया हुआ है।

इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आने से गर्मी से काफी राहत मिली है। शुक्रवार को भी मौसम साफ होने की संभावना नहीं है।

इससे अधिकतम तापमान में भी लगातार हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार कीसुबह से ही आसमान घने बादलों का डेरा बना था।

इससे 35 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंचा था। इस बीच दोपहर दो बजे के बाद ठंडी हवा के साथ घना बादल हो गया और देखते ही देखते शाम पांच बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई।