दिव्यांगजनों की समस्या को सुनते हुए त्वरित राहत देते हुए मुख्यमंत्री साय ने बैटरीचलित वाहन व वॉकर प्रदान किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लोक दर्शन एवं कलश नृत्य परिवार भिलाई के कलाकारों ने छायाचित्र भेंट की।
जशपुर से आई दृष्टिबाधित कुमारी रूपवर्षा ने पढ़ने में आ रही दिक्कत के लिए ऑर्बिट रीडर यन्त्र के लिए मुख्यमंत्री से गुहार की।
CM Jandarshan में आए लोगों ने जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका जनमन और रोजगार नियोजन की सराहना की।
गुहार को सुनते हुए मुख्यमंत्री ने सहायता का दिया आश्वासन।
मुख्यमंत्री साय के जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भारी उत्साह के साथ लम्बी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किए।
साय से मिलकर अपनी तकलीफों के दूर होने की उम्मीदों का दामन थामे बुजुर्ग, महिलाएं, युवा ,दिव्यांग, सब पहुंचे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास स्थान में CM Jandarshan में लोगों की समस्याएं सुनीं।