रायपुर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल।


Khyati Parihar

18 December 2024

छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा है। वहीं सरगुजा संभाग में शीतलहर जारी है। पत्तों पर बर्फ जमने लगी है।

इस बीच अब मौसम बदल गया है। हवा के साथ आ रही समुद्री नमी से प्रदेश में ठंड थोड़ी कम हो गई है।

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए थे। 8 बजे के बाद धूप निकली।

मौसम विभाग के अनुसार, आज बुधवार को प्रदेश के मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ गई।

इसके वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

प्रदेश के बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में आज से 22 दिसंबर तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके वजह से प्रदेश में नमी का आगमन हो रहा है।

वहीं प्रदेश के उत्तरी भाग यानी सरगुजा संभाग में अब भी शीतलहर जारी है।