रायपुर

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों पर अब सख्ती शुरू।


Love Sonkar

3 July 2025

परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अब तक 111 वाहनों से जुर्माना वसूला है।

पुलिस ने दो और तीन पहिया वाहनों से 1,000 रुपए जुर्माना वसूले।

चार पहिया वाहनों से 2,000 रुपए और मध्यम व भारी वाहनों से 3,000 रुपए जुर्माना वसूला।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए 30 अप्रैल 2025 तक का समय दिया गया था।

अब बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई होगी।