छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं तेज हवा और गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
14 जून के आस-पास मानसून छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों में पहुंच सकता है। जिले में भी शीघ्र मानसून दस्तक दे सकता है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक द्रोणिका पूर्वोत्तर राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के उपरी हवाओं में बना हुआ है। इसके अलावा उत्तरी छत्तीसगढ़ के उपर चक्रवाती परिसंचरण, मध्यप्रदेश और आस-पास के हिस्से में फैला हुआ है। इसके असर से बारिश हो सकती है।
महासमुंद जिले में 11 जून तक 21 मिमी बारिश होती है। अब तक चार मिमी बारिश ही हुई है। लगभग 78 प्रतिशत जून में कम बारिश हुई है। किसान भी मानसून का इंतजार कर रहे हैं। आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।