रायपुर

मेष- नए वर्ष में आर्थिक लाभ में वृद्धि, न्याय के कार्य में लाभ, सत्संग यात्रा का योग और हृदय रोग समाप्त होगा।


Shradha Jaiswal

27 December 2024

वृष- जातकों को कानूनी समस्या, वाहन दुर्घटना, पारिवारिक सहयोग, मांगलिक कार्य, संतान सुख एवं अनावश्यक व्यय का योग है।

मिथुन- जातकों को व्यापार सम चलेगा। भूमि भवन आदि का सुख और नौकरी आदि में समस्याएं होंगी। अधिक श्रम करना पड़ेगा।

कर्क- सुख समृद्धि, भूमि लाभ नौकरी का प्रबल योग है। कार्य पूर्ण शत्रु विरोध करने पर पराजित होंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह- जातकों का स्थानांतरण का प्रबल योग। अत्यधिक व्यय, स्वास्थ्य के प्रति चिंता होगी एवं न्याय में सफलता मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

कन्या- जातकों के लिए स्त्री पक्ष से सहयोग उनसे लाभ, कानूनी विवाद समाप्त, पारिवारिक सुख एवं लंबी यात्रा का प्रबल योग।

तुला- जातकों के लिए राजनीति के क्षेत्र में लाभ व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भवन आदि से लाभ और स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

वृश्चिक- कुसंग से कष्ट, भूमि क्रय-विक्रय का योग, व्यापार वृद्धि, पारिवारिक सुख रहेगा।

धनु- जातकों के लिए यात्रा से लाभ, मांगलिक कार्य, न्याय कार्य समाप्त, पारिवारिक सुख, स्थानांतरण एवं शत्रु से भय रहेगा।

मकर- जातकों के लिए जमीन जायदाद विवाद समाप्त, स्त्री पक्ष से विवाद, स्थानांतरण का योग एवं शारीरिक कष्ट रहेगा।

कुंभ- जातकों के लिए बुद्धि विद्या का विकास, राजनीतिक लाभ एवं कुटुंब के विवाद हल होंगे। शत्रु पक्ष से हानि व्यर्थ व्यय से बचे।

मीन- जातकों के लिए व्यापारिक कार्यों में सफलता, वाहन क्रय विक्रय से लाभ, स्वास्थ्य संबंधी समस्या का निराकरण एवं धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।