बिलासपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। यह प्रदेश में सर्वाधिक था। हालांकि वहां लू जैसे हालात नहीं रहे।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है।
CG Weather Update: वहीं कहीं-कहीं पर अंधड़ के साथ बारिश होने के आसार है।
मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर शहर में आज आकाश मुख्यतः साफ रहेगा और शाम तक आंशिक मेघमय रहने की संभावना है।
अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस की संभावना है।