रायपुर

गर्मी से बेहाल लोग, बारिश का इंतजार जारी


Shradha Jaiswal

15 June 2025

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आषाढ़ में जेठ जैसी उमस भरी गर्मी लोगाें को परेशान कर रही है।

लोगाें को मानसून की बारिश का इंतजार है। बारिश नहीं होने से लोगाें के साथ ही किसान भी परेशान हैं।

शनिवार को सुबह से आसमान में चिलचिलाती धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ तापमान में इजाफा दर्ज किया गया।

तेज धूप की वजह से मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यनूतम तापमाना में भी इजाफा के साथ 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।