रायपुर

CM Vishnudeo Sai नगरीय विकास के सोपान कार्यक्रम में शामिल हुए।


Khyati Parihar

20 January 2025

मुख्यमंत्री साय ने 103 परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौंपें।

विभिन्न नगरीय निकायों में 155 करोड़ 38 लाख रुपए के 813 कार्यों का शिलान्यास किया।

साथ ही 15 करोड़ 25 लाख रुपए के 70 कार्यों का लोकार्पण किया गया।

क्लीन टायलेट कैम्पेन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 14 नगरीय निकाय सम्मानित हुए।

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता दीदियों के मानदेय में 800 रूपये की वृद्धि की घोषणा की।

अब स्वच्छता दीदियों को हर महीने 8 हजार रूपये मानदेय मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ किया।