रायपुर

CG Congress Protest: सुकमा स्थित राजीव भवन को अटैच किए जाने का विरोध।


Khyati Parihar

15 June 2025

कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा सरकार एवं ईडी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने ईडी पर आरोप लगाया कि ईडी भाजपा के एजेंट की भांति काम कर रही है।

भाजपा राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है।

ईडी के अधिकारी भी अपने शासकीय कर्मचारी होने की मर्यादा को भूलकर भाजपा कार्यकर्ता की भांति काम कर रहे हैं।

कांग्रेस इसका विरोध करती है तथा ईडी की कार्यप्रणाली के विरोध में पूरे प्रदेश में ईडी का पुतला दहन किया गया।