रायपुर

रायपुर जोरा स्थित सहाय फिल्म सिटी एवं स्टूडियो में छॉलीवुड होली मिलन का आयोजन किया गया।


Khyati Parihar

12 March 2025

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गीतों के साथ फाग और बॉलीवुड गीतों पर कलाकार झूमते नजर आए।

Holi 2025: कलाकारों ने रंग गुलाल से सुखी होली खेली।

कलाकारों की प्रस्तुति के साथ ही छत्तीसगढ़ फिल्म से संबंधित मजेदार गेस भी आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में योगेश अग्रवाल ने अरे दीवानों, रंग बरसे और सुनील सोनी ने तोर बैरी नैना, जैसे गानों से रंग जमाया।

आरके म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों ने सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी।

कलाकार गीतों पर डांस करते नजर आए। गेस में कौन सा गाना कौन सी फिल्म का है, ये फिल्म में किसने काम किया जैसे सवाल किए गए।

सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया।

लकी ड्रॉ में 20 कलाकारोें को इनाम दिए गए। कार्यक्रम में निर्माता मोहित साहू, नीतेंद्र सिन्हा, आंचल गिरी गोस्वामी, संतोष जैन, दिलेश साहू जैसे कलाकार पहुंचे।