रायपुर

खरमास एक महीने तक नहीं होगी शादी


Shradha Jaiswal

19 December 2024

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में ग्रहों के राजा सूर्य 15 दिसंबर रविवार के दिन वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर कर रहे हैं।

इसे धनु संक्रांति भी कहा जाता है क्योंकि सूर्य धनु राशि के लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं और करीब एक माह तक रहेंगे।

खरमास के दिनों में सूर्य देव धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं। इसके साथ ही बृहस्पति ग्रह का प्रभाव कम हो जाता है।

वहीं बृहस्पति यानी गुरु ग्रह को शुभ कार्यों का कारक माना जाता है। विवाह के लिए शुक्र और गुरु दोनों का उदय होना आवश्यक होता है।