रायपुर

श्रद्धा और आस्था के प्रतीक ‘महाकुंभ‘ के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई।


Khyati Parihar

13 February 2025

Mahakumbh 2025: स्नान कर उन्होंने प्रदेश एवं समस्त देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि सनातन के इस महापर्व के अवसर पर डुबकी लगाना परम सौभाग्य की बात है।

ऐसे पुण्य क्षणों का लाभ लेना अत्यंत सुखद एवं मन को शांति प्रदान करने वाला होता है। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी के संग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाए।

CM साय ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

Mahakumbh 2025: विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी पहुंचे थे।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे।