रायपुर

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर है।


Khyati Parihar

6 July 2025

यहां वे रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में किसान जवान संविधान सभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी भी जोरों पर है।

जानकारी के मुताबिक, खरगे एयरपोर्ट से सीधे सभास्थल गांधी मैदान जाएंगे।

यहां सभा होने के बाद निजी होटल में वे Congress के वरिष्ठ नेताओं के साथ दोपहर का भोजन करेंगे।

फिर वे दोपहर करीब 3 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचेंगे और लगातार दो बैठक करेंगे।

इसके बाद वे शाम 5 बजे नियमित विमान से दिल्ली जाएंगे।