नौतपा में औसतन अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रहा है। इस बार यह 35 डिग्री तक लुढ़क गया।
नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहा। इन नौ दिनों में गर्मी गायब रही।
सामान्यत: नौतपा में लू चलती है। नौतपा तो तपा ही नहीं, मई महीना भी ठंडा गुजर गया।
पिछले 10 सालों में पिछले साल 30 मई को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री पर पहुंच गया था।
इस साल 13 मई को पारा 41.8 डिग्री पर पहुंचा था। इसके बाद पारा चढ़ने के बजाय उतरता रहा।
Monsoon 2025: बंगाल की खाड़ी में सिस्टम कमजोर होने से मानसून दंतेवाड़ा में अटका है। दो दिनों में बारिश भी नहीं हुई है।