रायपुर

छत्तीसगढ़ में नौतपे के बीच मानसून की एंट्री हो गई है।


Khyati Parihar

29 May 2025

मानसून के पहुंचने की नॉर्मल डेट 13 जून है। लेकिन इस बार 16 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी।

वहीं 64 साल के इतिहास में ये पहली बार है, जब मानसून मई माह में छत्तीसगढ़ पहुंचा है। इससे पहले साल 1971 में 1 जून को मानसून पहुंचा था।

Monsoon 2025: फिलहाल मानसून जगदलपुर पहुंचा है। दो दिनों के भीतर ये रायपुर पहुंच सकता है।

इसके बाद अंबिकापुर की ओर बढ़ेगा समय से पहले मानसून की एंट्री से मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने आज भी पूरे प्रदेश में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के अधिकांश जगहों में बारिश होने की उम्मीद है।

13 जिलों के कुछ स्थानों में पानी गिर सकता है। वहीं 6 जिलों के कई जगहों पर बारिश हो सकती है। और बाकी जिलों में एक–दो जगह बारिश हो सकती है।