रायपुर

छत्तीसगढ़ में झुलसाने वाली गर्मी से बेहाल जनता के लिए अच्छी खबर है।


Khyati Parihar

12 June 2025

ज्येष्ठ महीने की विदाई के साथ ही आज से आषाढ़ की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ प्रदेश में मानसून के आगमन की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 14 जून से छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो सकता है।

अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर तेज गर्जना होगी, बिजली कड़केगी और वज्रपात होने की आशंका भी है।

Monsoon 2025: वहीं 13 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी।

अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।