रायपुर

लगातार दो दिन की झड़ी से ही शहर में कई जगहों पर पानी का जमाव होने लगा है।


Love Sonkar

8 July 2025

बारिश में प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर-3 की सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया।

रायपुरा अंडरब्रिज के दोनों तरफ के सर्विस रोड के नीचे और नाली ऊपर होने की वजह से पानी की निकासी नहीं हुई।

वाहनों में सवार कई लोग गाड़ियों से उतरकर जाम खुलवाने की मशक्कत करते रहे।

शंकर नगर रोड़ पर भी वाहनों की कतार लगी रही। ऐसे ही नजारे शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी नजर आए।

गुढ़ियारी अंडर ब्रिज में दोनों रास्तो में बारिश का पानी भर गया।