रायपुर

छत्तीसगढ़ में पहली बार दिखा रेड नेक्ड ग्रीब


Shradha Jaiswal

24 February 2025

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर से 20 किलोमीटर दूर करूद जलाशय में इन दिनों दुर्लभ पक्षी रेड नेक्ड ग्रीब देखा जा सकता है। इसके छत्तीसगढ में दिखने का अब तक का यह पहला रिकार्ड है।

जलाशय में रेड नेस्ड ग्रीब केवल एक ही है जो प्रवासी पक्षी ग्रेट क्रेसटेड ग्रीब के साथ देखा जा सकता है। इसकी फोटो क्लिक बर्ड वॉचर फोटोग्राफर जागेश्वर वर्मा ने की है।

उन्होंने बताया कि देश में यह पक्षी बहुत ही कम आते हैं। छत्तीसगढ़ में इसे पहली बार देखा गया है। यह पक्षी 30 सीएम का होता है, सिर ऊपर से काले-भूरे रंग का, चोंच के पीछे सफेद रंग का और पूरा शरीर काले-भूरे रंग का होता है।

प्रजनन काल में इसकी गर्दन लाल रंग की हो जाती है। जिसके कारण इसका नाम 'लाल गर्दन ग्रीब" पड़ा। यह बांध के गहरे पानी में गोता लगाकर मछली पकड़ कर खाता है।