रायपुर

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय पुरस्कारों से किया सम्मानित


Shradha Jaiswal

17 July 2025

तीन शहरों- अंबिकापुर, पाटन और विश्रामपुर ने एसएसएल में स्थान हासिल किया।

रायपुर नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य स्तर पर श्रेष्ठ कार्यों के लिए प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर का पुरस्कार प्रदान किया गया।

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में छत्तीसगढ़ ने अपनी उपलब्धियों से देशभर में गौरव हासिल किया।

राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने राज्य के सात नगरीय निकायों को विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया।