छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में हवा से नमी की मात्रा घटने के साथ ही उत्तर की हवाएं भी अब दोबारा से जिले में प्रवेश कर रही है।
इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट का क्रम तेज हो गया है।
रविवार की रात को बदले मौसम तंत्र के बाद रात से ही ठंडक में इजाफा हो गया।
न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई और पारा 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा।