रायपुर@ पत्रिका. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में आयोजित भारत रंग महोत्सव 2026 के अंतिम दिन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विशेष नाट्य प्रस्तुति बिरसा का मंचन हुआ।
रविवार को हुए इस नाटक ने महान जननायक बिरसा मुंडा के जीवन, उनके विचारों और जल, जंगल, जमीन, धर्म व संस्कृति की रक्षा के संघर्ष को सशक्त रंगमंचीय रूप में प्रस्तुत किया।
तीन पीढ़ियों में दिखा बिरसा का संघर्ष
इस सीन में तांत्रिक को लताड़ते बिरसा। ग्रामीणों के साथ खड़ी पीड़िता।
नाटक में बिरसा मुंडा की तीन पीढ़ियों को सत्यम जांघेल, केतांक बारोलिया और ऋषभ सिन्हा ने प्रभावशाली अभिनय से मंच पर उतारा।
उनके साथ तरुण कुमार, मनीष साहू, फहीमुर रहमान, अंशु चौबे, दीपक पाढी, मोहित, योगेश यादव, अमित शुक्ला, गजानन साहू, अंजू गंजेंद्र साहू, खुशबू, खुशी दिवाकर, पंकज नाथ योगी, राहुल, तमन्ना और मयंक शर्मा ने प्रस्तुति को जीवंत बनाया।