रायपुर

छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।


Khyati Parihar

7 February 2025

पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है।

गुरुवार को राजधानी का तापमान 3.7 डिग्री गिर गया और पारा 31.7 डिग्री पर आ गया।

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 7 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Weather Update: उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है।

7 फरवरी तक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे कमजोर होगा, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

जबकि 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में फिर से वृद्धि होगी। इस दौरान तापमान में फिर से वृद्धि होगी।