रायपुर

बढ़ती ठंड से लोग गर्म कपड़े में आए नजर…


Shradha Jaiswal

13 December 2024

बर्फीली हवाओं ने रात में कंपकंपी वाली ठंडी ला दी है। दिन में भी ठंडकता का अहसास हो रहा है जबकि रात में पारा और नीचे जाने लगा है।

शाम से ही लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। चौक-चौराहों में लोग अलाव जलाते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार अब ठंड बढ़ेगी।

इसके चलते उत्तर की ओर से ठंडी हवाएं छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रही है। इससे तापमान नीचे जा रहा है। लोग गर्म कपड़े में नजर आए।

ठंड बढ़ने के साथ ही सुबह अब कोहरा भी छाने लगा है। ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय कोहरा नजर आ रहा है।