रायपुर

छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर दिख रहा है। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में तेजी से तापमान गिरा है।


Love Sonkar

14 December 2024

मौसम विभाग ने शीतलहरी की चेतावनी दी है। छत्तीसगढ़ में 15 दिसंबर तक शीतलहरी का असर दिखेगा।

रात के तापमान के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आयेगी। मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।

15 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर चलेगी। बलरामपुर में सबसे कम 4.8 डिग्री न्यूनतम तापमान पहुंच गया है।

प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। 24 घंटे में कई जिलों में 6 डिग्री तक तापमान गिरा है।

छग के विभिन्न हिस्सों में तापमान घटने के साथ ही मैनपाट में हाड़ कंपाने वाली ठंड का सिलसिला शुरू हो गया है।