गुरुवार 3 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रही है, आज कलश स्थापना होगी। माना जाता है घट स्थापना के दिन मां दुर्गा धरती पर आती हैं।
पं चंदन श्याम नारायण के अनुसार, इससे ग्रह नक्षत्रों की ऐसी स्थिति बन रही है कि 5 राशि के लोगों को मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। वो कौन लकी राशियां हैं, जानने के लिए क्लिक करें और पढ़ें अपना आज का राशिफल …
मेष राशिः मनचाही सफलता मिल सकती है। इससे इन राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें, परिजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशिः वृषभ राशि के लोगों का मन परिजनों के व्यवहार से दुखी होगा। व्यापार में बदलाव के योग बन रहे हैं, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। संतान सुख संभव है। मेहमानों का आगमन होगा।
मिथुन राशिः कलश स्थापना के दिन मिथुन राशि के लोगों के व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी, घरेलू कामकाज में समय बीतेगा। किसी देवस्थान का भ्रमण संभव है।
कर्क राशिः आजीविका के नए साधन स्थापित होंगे। संतान के लिए किसी व्यापार की तलाश में रहेंगे, जीवनसाथी का सहयोग मिलने से कार्य समय पर पूरा होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
सिंह राशिः धार्मिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। माता-पिता से विवाद संभव है, विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। मित्रों का सहयोग मिलेगा, प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।
कन्या राशिः अपने व्यवहार को नम्र रखें, बड़ों का सम्मान करें। पिता का मार्गदर्शन मिलने से कार्य में सफलता मिलेगी, कार्य की अधिकता से थकान का अनुभव होगा।
तुला राशि: तुला राशि वालों को 3 अक्टूबर को समय की अनुकूलता का आभास होगा, करियर में महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ेगा। संतान के कार्यों से दुखी होंगे। पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं, धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
वृश्चिक राशिः नवदुर्गा के पहले दिन मेहनत के अनुरूप सफलता न मिलने से मन दुखी होगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे, नौकरी में अधिकारियों से मनमुटाव संभव है।
धनु राशिः धनु राशि वालों पर क्रोध हावी हो सकता है। इसके कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। दूसरों के विवादों में दखल देने से बचें, नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है। करियर संबंधी गतिविधियों के लिए समय अनुकूल है।
मकर राशिः नवरात्रि के पहले दिन का मकर राशिफल संकेत कर रहा है कि इस राशि के लोग कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता होगी, माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। परिजनों से चल रहे विवाद बढ़ सकते हैं।
कुंभ राशिः कुंभ राशि वाले समय रहते अपनी आदतों को सुधार लें अन्यथा परिणाम विपरीत होंगे। निजी जीवन में किसी बड़े बदलाव की आशंका है। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मीन राशिः करियर संबंधी समस्या का समाधान होगा, अध्ययनरत जातकों के लिए समय उपलब्धि वाला रहेगा। कार्य की अधिकता से निजी कार्य लंबित रहेंगे, मित्रों की सहायता करनी होगी।