रीवा

Avani Chaturvedi: भारत की पहली महिला फाइटर पायलट


Avantika Pandey

10 May 2025

विदेशी धरती पर पूरे भारत देश को गर्व महसूस कराने वाली अवनी चतुर्वेदी की कहानी हर किसी का सिर गर्व और उत्साह से ऊंचा कर देती है। जानिए अवनी चतुर्वेदी(India first female fighter pilot) के बारे में...

अवनी चतुर्वेदी देश की पहली महिला फाइटर पायलट हैं। इन्होंने विदेशी धरती पर भारत का मान बढ़ाया है। अवनि चतुर्वेदी ने जापान में पहली बार फाइटर प्लेन उड़ाकर देश का नाम रोशन किया।

अवनि चतुर्वेदी मध्य प्रदेश की बेटी हैं। रीवा की रहने वाली अवनि का जन्म 27 अक्टूबर 1993 को हुआ है। उनकी स्कूलिंग मध्य प्रदेश में हुई है। 10वीं और 12वीं में वो स्कूल में टॉपर रही हैं।

मध्य प्रदेश में स्कूलिंग करने के बाद अवनि ने वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान में इंजीनियरिंग की। इंजीनियरिंग के बाद अवनि ने एयरफोर्स में जाने वाली टेक्निकल परीक्षा पास की और कुछ ही समय बाद वे देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनी।

जापान के साथ हुए वीर गार्जियन युद्धाभ्यास में सुखोई विमान को उड़ाकर अवनि चतुर्वेदी ने इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज कर लिया।