शिवपुरी

जहरीले सांपों का इन्हें नहीं जरा भी डर, युवाओं की महारत देखकर रह जाएंगे हैरान


Mohammad Faiz Mubarak

20 September 2024

तीन युवाओं ने लिया अजब-गजब संकल्प।

जहरीले जीवों से लोगों को और लोगों से इन जीव-जंतुओं को बचाने का लिया संकल्प।

सांप और गोह समेत कई जहरीले जीव जंतुओं को बड़ी महारत से पकड़ते हैं ये युवा।

सांप और गोह के प्रति लोगों को करते हैं जागरूक।

सर्प मित्रों के मुताबिक- अकसर लोग जानकारी के अभाव में इनके शिकार होते हैं।

जानकारी ना होने पर ही कई बार लोग इन जीवों की जान भी ले लेते हैं।

तीनों युवाओं ने यू-ट्यूब से सीखा है सांप और गोहरे का रेस्क्यू करना।

अब सांप या गोह का रेस्क्यू करने पूरे जिले में सिर्फ एक कॉल पर पहुंच जाते हैं युवा सर्प मित्र।