नक्की झील राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित प्रसिद्द हिल स्टेशन माउंट आबू में है।
यह राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। नक्की से चारों ओर के पहाड़ियों का दृश्य बहुत ही सुंदर दिखता है।
नक्की झील के दक्षिण-पश्चिम में स्थित सूर्यास्त बिंदू से डूबते हुए सूर्य के सौंदर्य को देखा जा सकता है।
किवदंती है कि नक्की झील का निर्माण देवताओं ने अपने नाखूनाें से खोद कर किया था इसीलिए इसका नाम नक्की झील पड़ा।
शुरू में इसे नख की झील कहा जाता था। समय के साथ बदल कर इसका नाम नक्की झील पड़ गया।