उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पद अलंकरण से सम्मानित किया।
CG News: 15 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक 2024 से अलंकृत किया।
निरिक्षक शिशुपाल सिन्हा, निर्मल जांगड़े जिला कांकेर समेत अन्य को पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया गया।
आनंद सिंह रावत, सहायक सेनानी पीटीसी, बोरगांव विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया गया।
सराहनीय सेवा हेतु पुलिस महानिरीक्षक सुशील चन्द्र द्विवेदी, माना रायपुर के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिंज समेत कई को अलंकृत किया गया।
सराहनीय सुधार सेवा पदक के लिए बिलासपुर जेल शिक्षक हेमंत कुमार नामदेव, दुर्ग प्रहरी ताराचंद अवस्थी, रायपुर प्रहरी टेकराम वर्मा।
जगदलपुर प्रहरी देवनारायण राम एवं गृह रक्षक तथा नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक के लिए धमतरी सैनिक सुरेन्द्र कुमार सिंगौर।
राज्य वीरता पुरस्कार के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा से पोषण जायसवाल, कुणाल कौशले और दंतेवाड़ा से जयंत कुमार मरकाम को पुरस्कार से अलंकृत किया गया।