खेल

प्रो कबड्डी लीग का 11वां सीजन शुरू हो चुका है और इस बार उन रेडर्स पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी, जिन्होंने पिछले सीजन कहर बरपाया था।


Vivek Kumar Singh

18 October 2024

चलिए उन 7 रेडर्स के बारे में जानते हैं, जिन्होंने पिछले सीजन सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट्स हासिल किए।

7वें नंबर पर बंगाल वॉरियर्य के नितिन कुमार थे, जिन्होंने 20 मैचों में 169 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे।

पटना पाइरेट्स के सचिन तंवर ने 22 मैचों में 171 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे और अब वह तमिल थलाइवाज के लिए खेल रहे हैं।

तमिल थलाइवाज के नरेंद्र ने 21 मैचों में 186 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे।

बंगाल वॉरियर्स के मनिंदर सिंह ने 21 मैचों में 197 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे।

तेलुगू टाइटंस के पवन सहरावत ने 21 मैचों में 202 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे।

जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल ने 23 मैचों में 276 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे।

दबंग दिल्ली के तुफानी रेडर आशु मलिक ने 23 मैचों में 276 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे।