खेल

भारतीय हॉकी स्टार मंदीप सिंह और उदिता विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।


Vivek Kumar Singh

18 March 2025

भारतीय पुरुष हॉकी टीम में मंदीप सिंह फॉरवर्ड पोजिशन पर खेलते हैं तो महिला हॉकी टीम उदिता डिफेंडर हैं।

दोनों ने अपनी अपनी टीमों के लिए कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच खेले हैं।

मंदीप सिंह ने 2020 टोक्यो और 2024 पेरिस ओलपंकि में हॉकी टीम को कांस्य जिताया था।

मंदीप एशियन गेम्स में टीम के साथ गोल्ड मेडल पर भी कब्जा कर चुके हैं।

2107 में डेब्यू करने वाली उदिता दुहान ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झंडे गाड़े हैं।

उदिता ने राष्ट्रमंडल खेल और एशियन गेम्स में भी टीम इंडिया के लिए पदक जीते हैं।

पंजाब के मनदीप सिंह अब हरियाणा के हिसार की रहने वाली उदिता के साथ बंधन में बंधने जा रहे हैं।

मनदीप सिंह और उदिता दुहान 21 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे।