टीकमगढ़

ओरछा के ऐसे स्थान जो आपको बार-बार यहां आने पर कर देंगे मजबूर!


Akash Dewani

18 December 2024

ओरछा महल : बुंदेला राजा द्वारा साल 16वीं शताब्दी में बनवाया गया महल जिसके अंदर मंदिर, शीश महल, आदि मौजूद है।

जहांगीर महल : मुस्लिम और राजपूत वास्तुकला का नायब नमूना जिसे बुंदेला राजा द्वारा मुग़ल बादशाह जहांगीर की शान बनवाया था।

राजा राम मंदिर : दुनिया का अकेला मंदिर जहां श्रीराम को राजा के रूप पूजा जाता है। 16वीं शताब्दी में बनवाया गया था।

राजा महल : महल जहां बुंदेला राजा और उनका परिवार 1783 तक रहा करता था।

लक्ष्मी नारायण मंदिर : माता लक्ष्मी को समर्पित यह मंदिर करीब 450 साल पहले बनवाया गया था। ओरछा के सबसे खूबसूरत मंदिर में से एक।

चतुर्भुज मंदिर : शहर का सबसे सुन्दर मंदिर जिसका डिज़ाइन भगवान विष्णु की चार भुजाओं जैसा दिखाई देता है। श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा होती है।

कंचन घाट छतरी : बेतवा नदी के कंचन घाट में एक लाइन में बनी यह 14 छतरी या मंदिर बुंदेला राजाओं की याद बनाई गई थी।