टॉलीवुड

साउथ इंडियन स्टार सामंथा रूथ प्रभु के घर में शहनाई बजी। 


Jaiprakash Gupta

22 September 2024

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ के सुपरहिट गाना 'ऊं अंटावा’ से नेशनल क्रश बनीं सामंथा ने इसकी तस्वीरें अपनें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।

अपने भाई डेविड की शादी में एक्ट्रेस ने स्लिट डिटेलिंग वाला बैंगनी गाउन पहना, जिसमें सामंथा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

एक तस्वीर में, वह कैमरे की तरफ पीठ करके खड़ी हैं और उनके हाथ में चमकीले फूलों का गुलदस्ता है।

अपने परिवार के साथ पोज देते हुए सामंथा काफी खुश नज़र आ रही हैं।

उन्होंने अपने भाई और अपनी मां निनेट प्रभु के साथ कुछ मनमोहक पल भी साझा किए। पोस्ट के साथ सामंथा ने लिखा- फैमिली।