ट्रेवल

Holi 2025: सिर्फ वृंदावन ही नहीं, भारत की ये 5 जगहें भी होली के लिए हैं बेस्ट


Nisha Bharti

11 March 2025

होली का त्योहार रंगों और खुशियों से भरा होता है। वृंदावन की होली तो मशहूर है, लेकिन भारत में और भी कई जगहें हैं। जहां यह त्योहार अनोखे अंदाज में मनाया जाता है।

अगर आप इस बार कुछ नया अनुभव करना चाहते हैं तो इन 5 जगहों पर जाकर होली का मजा ले सकते हैं।

बरसाना: बरसाना की लट्ठमार होली बहुत फेमस है। यह अनोखी परंपरा दुनिया भर में मशहूर है।

शांतिनिकेतन: पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में इसे 'बसंत उत्सव' के रूप में मनाते हैं। यहां रंगों के साथ नृत्य-संगीत का खास आयोजन होता है।

मथुरा: मथुरा में होली हफ्तों पहले ही शुरू हो जाती है। यहां फूलों की होली और रंगों की होली का खास आयोजन होता है।

पुष्कर: राजस्थान के पुष्कर में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक होली मनाने आते हैं। यहां का माहौल रंग-बिरंगा और बेहद खास होता है।

उदयपुर: उदयपुर में राजसी ठाठ-बाट के साथ होली मनाई जाती है। यहां की गेर नृत्य और होली का उत्सव देखने लायक होता है।

कृष्ण नगरी द्वारका: गुजरात के द्वारका में होली का अलग ही माहौल होता है। यहां भगवान कृष्ण के मंदिर में खास आयोजन होते हैं।