ट्रेवल

Valentine Day 2025: साउथ इंडिया की ये जगहें वेलेंटाइन वीक में पार्टनर के साथ घूमने के लिए हैं बेस्ट


Nisha Bharti

30 January 2025

केरल: केरल साउथ इंडिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक हैं। वेलेंटाइन वीक पर आप अपने पार्टनर के साथ यहां बैकवाटर क्रूज मजा लें सकते है। साथ ही मुन्नार और वायनाड जैसी हिल स्टेशनों में एक-दूसरे के साथ समय बिता सकते हैं।

पुदुचेरी: पुदुचेरी अपने सुन्दर रंग-बिरंगे गलियों और शांत समुद्र तटों के लिए जाने जाते है। आप यहां पार्टनर के साथ सुन्दर वादियों में खूबसूरत शाम के साथ घूमते हुए कैफे में चाय की चुस्की लेते हुए रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

ऊटी: ऊटी बेहद खूबसूरत जगह है। जहां आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां के हरे-भरे बागों, झील और ठंडी हवाओं के बीच आप और आपका पार्टनर रोमांस का आनंद ले सकते हैं।

कूर्ग: साउथ में घूमने के लिए कुर्ग से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आप कॉफी प्लांटेशन्स और जलप्रपात के पास समय बिता कर आप अपनी ट्रिप को खास बना सकते हैं।

लक्षद्वीप: अगर आप बीच पर समय बिताना चाहते हैं तो लक्षद्वीप आपके लिए एक परफेक्ट जगह है। वहां की रेत और नीला पानी आपको और आपके पार्टनर को मंत्रमुग्ध कर देगा।