ट्रेवल

Indian Monuments: भारत की 8 इमारतें जिसे राजाओं ने नहीं, बल्कि रानियों ने बनवाया हैं, देखें तस्वीरें


Nisha Bharti

15 March 2025

इतिहास में जब भी मशहूर इमारतों की बात होती है तो ज्यादातर राजा-महाराजाओं या मुगलों का नाम आता है। लेकिन कुछ ऐतिहासिक इमारतें ऐसी भी हैं, जिन्हें रानियों ने बनवाया था। आइए जानते हैं ऐसी 8 इमारतों के बारे में…

हुमायूं का मकबरा, दिल्ली: इस ऐतिहासिक इमारत को हुमायूं की पत्नी बेबा बेगम ने 1565 में अपने पति की याद में यह मकबरा बनवाया था।

एतमादुद्दौला का मकबरा: मुगल बादशाह जहांगीर की पत्नी नूरजहां ने अपने पिता मिर्जा गियास बेग की याद में यह मकबरा बनवाया। ये आगरा में हैं।

मोहिनीश्वर शिवालय मंदिर, गुलमर्ग: इस इमारत को कश्मीर के राजा हरि सिंह की पत्नी महारानी मोहिनी बाई सिसोदिया ने इस मंदिर का निर्माण करवाया।

रानी की वाव, गुजरात: रानी उदयमती ने 11वीं शताब्दी में अपने पति राजा भीमदेव प्रथम की याद में यह सीढ़ीदार कुआं बनवाया था।

ताज-उल-मस्जिद: 20वीं शताब्दी में भोपाल की बेगम शाहजहां ने इस विशाल मस्जिद का निर्माण कराया।

विरुपाक्ष मंदिर, कर्नाटक: रानी लोकमहादेवी ने 740 ईस्वी में अपने पति राजा विक्रमादित्य द्वितीय की जीत के उपलक्ष्य में यह मंदिर बनवाया था। यह मंदिर पट्टदकल्लु भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित हैं।

मिरजान किला, कर्नाटक: 16वीं शताब्दी में रानी चेन्नाभैरदेवी ने इस किले का निर्माण करवाया। उन्हें ''काली मिर्च रानी'' के नाम से भी जाना जाता था।

दक्षिणेश्वर काली मंदिर, कोलकाता: रानी रासमणि ने 1855 में हुगली नदी के किनारे यह प्रसिद्ध मंदिर बनवाया था।