TV न्यूज

CID के साथ ये मशहूर सीरियल भी कर रहे TV पर कमबैक


Priyanka Dagar

25 September 2024

क्राइम शो CID एक बार फिर अपने फैंस को खुश करने के लिए आ रहा है। इसका दूसरा सीजन 2 नवंबर से सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

बिग बॉस 18: सलमान खान जल्द टीवी पर बिग बॉस 18 लेकर आ रहे हैं। ये रिएलिटी शो 6 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर दस्तक देगा। इसमें कई बड़े स्टार्स घर का हिस्सा बनेंगे।

इंडियन आइडल भी इस कमबैक की लिस्ट में शामिल है। शो जल्द अपने नए सीजन को लेकर आने वाला है।

रिपोर्ट्स की मानें तो 'लापतागंज' का सीजन 2 जल्द ऑनएयर होने वाला है। आप इसे सोनी टीवी पर देख सकते हैं।

मैडम सर टीवी शो जल्द अपने दूसरे पार्ट को लेकर आ रहा है। मेकर्स ने अभी इसकी तारीख कंफर्म नही की है।