यूपी न्यूज

देवों के स्वागत को सज गई काशी, बाबा मसान नाथ के श्रृंगार ने मोहा मन, नमो घाट पर जुटी भीड़


Prateek Pandey

15 November 2024

देव दीपावली के अवसर पर काशी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलन किया।

देव दीपावली के अवसर पर गायघाट पर आकर्षक सजावट रही। यहां लोगों की भीड़ जुट गई। दीपों की श्रृंखला बनाकर लोग उसमें घी और तेल डाल रहे थे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नमो घाट का लोकार्पण किया। इस दौरान हर- हर महादेव का जयकारा लोग लगाते रहे।

इस बीच मां गंगा ने दीपों का हार पहना। यहां का दृष्य देख लोग बहुत खुश हुए।

इस साल देव दीपावली का उद्घाटन नमो घाट पर किया गया। यहां उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पहले दीप प्रज्वलित किया।

बाबा मसान नाथ के श्रृंगार ने लोगों का मन मोह लिया।

काशी की देव दीपावली पर देश- दुनिया की नजर टिकी है। इधर काशी के 84 घाटों पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा है।