अलोपी देवी मंदिर: ऐसा बताया जाता है कि जहां अलोपी देवी मंदिर (Alopi Devi Temple) है। वहां पर मां सती के दाहिने हाथ का पंजा गिरा था। गिरने के बाद वह विलुप्त हो गया था जिसके कारण मंदिर का नाम अलोप शंकरी पड़ा। रेलवे स्टेशन से दूरी: 6 KM
हनुमत निकेतन: यह मंदिर इलाहाबाद के सिविल लाइन इलाके में स्थित है। इसलिए इस मंदिर को सिविल लाइन के हनुमान मंदिर के नाम से भी जाना जाता है और इसे हनुमत निकेतन मंदिर के नाम में जाना जाता है। रेलवे स्टेशन से दूरी: 1 KM
मनकामेश्वर मंदिर: कहा जाता है कि इस मंदिर में त्रेतायुग में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम वनवास के दौरान चित्रकूट जा रहे थे तो यमुना तट पर स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया था। रेलवे स्टेशन से दूरी: 5 KM
शंकर विमान मंडपम्: यह मंदिर संगम तट पर स्थित है। दक्षिण की नक्काशी के समेटता ये मंदिर भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। रेलवे स्टेशन से दूरी: 7 KM