Vastu Tips: शास्त्रों में बताए नियम के अनुसार महिलाओं को सुहाग की निशानी संभालकर रखनी चाहिए।
मंगलसूत्रः शास्त्रों के अनुसार हर महिला के लिए मंगलसूत्र उसका पहला सिंगार होता है। मंगलसूत्र को वैवाहिक जीवन का रक्षा कवच भी माना जाता है।
सिंदूरः शास्त्रों के अनुसार विवाहित महिलाओं को अपनी सिंदूर की डिब्बी को कभी खाली नहीं रखनी चाहिए। कहा जाता है कि खाली डिब्बी रखना अशुभ माना जाता है।
बिछियाः सुहागिन महिलाओं को अपने पैरों से कभी बिछिया नहीं उतारने चाहिए। ऐसा करने पर दुर्भाग्य आ सकता है।
बिंदीः सुहागिन महिलाओं को भूलकर भी अपनी बिंदी किसी को नहीं देनी चाहिए। ऐसा होंने से वैवहिक जीवन कष्टदायी हो सकता है।
काजलः शास्त्रों के अनुसार शादी-शुदा महिलाओं को अपना काजल किसी के साथ नहीं शेयर करना चाहिए। काजल शेयर करने से दांपत्य जीवन का प्रेम कम होने लगता है।
चूड़ीः शास्त्रों के अनुसार विवाहित महिलाओं को अपनी चूड़ी किसी को नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी दोनों के बीच झगड़ा होता है।