Vastu Tips For Water: जल का हमारे जीवन जीवन में जितना महत्व है, उतना ही वास्तु शास्त्र में। वास्तु के अनुसार घर में पानी सही दिशा में ही रखना चाहिए, यह न केवल सुख-समृद्धि बढ़ाने में सहायक होता है। आइए जानते है वास्तु के अनुसार घर में पानी की सही दिशा...
वास्तु टिप्स (Vastu Tips): वास्तु शास्त्र में पंच तत्वों अग्नि, जल, वायु, आकाश और पृथ्वी के लिए अलग-अलग दिशाएं निर्धारित हैं। आइए जानते है वास्तु के अनुसार घर में पानी की सही दिशा क्या है...
1. इस दिशा में रखें पानी की टंकी: वास्तु शास्त्र में दक्षिण-पूर्व दिशा को अग्नि का स्थान माना गया है। इसलिए घर में इस दिशा में पानी से जुड़ी कोई भी चीज, जैसे कि पानी की टंकी या बोरिंग, नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों को धन हानि, मानसिक तनाव और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
2. पानी की टंकी के लिए सही दिशावास्तु शास्त्र के अनुसार पानी की टंकी या बोरिंग के लिए सबसे उचित दिशा ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा है। यह दिशा जल तत्व के लिए सबसे अनुकूल मानी गई है।
3. बर्तनों के लिए भी है दिशा का महत्वपानी से भरे बर्तनों के लिए पूर्व और उत्तर दिशा को शुभ माना गया है। पानी से भरे बर्तन जैसे कि घड़े, बाल्टी आदि इन दिशाओं में रखने से घर में शांति और खुशहाली आती है।
4. नल और पाइप लीकेज से वास्तु दोष ःवास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि घर में कोई भी नल टपकता हुआ नहीं होना चाहिए। नल का टपकना वास्तु दोष का संकेत माना जाता है, जिससे घर में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
5. घर की इस दिशा में न हो बाथरूमः वास्तु शास्त्र में नल से टपकते पानी को अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में दरिद्रता का वास और भुखमरी की स्थिति पैदा होती है।