Vastu Tips: वास्तु के अनुसार मुफ्त में ली गई चीजें व्यक्ति को आर्थिक संकट में ड़ाल देती है। इसलिए भूलकर भी मुफ्त में ली गई चीजों को नहीं लेना चाहिए। तो आइए जानतें है कि क्या है वह चीजें..
वास्तु टिप्स (Vastu Tips): ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति जीवन में वास्तु के नियम को अपनाता है। उसके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। जो कि जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है।
नमकः वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक का संबंध शनि से बताया गया है। वास्तु के अनुसार नमक को कभी भी मुफ्त में नहीं लेना चाहिए। कहा जाता है कि नमक का इस्तेमाल करने से जीवन में रोग और कर्ज की समस्या बढ़ने लगती है।
सुईःवास्तु के अनुसार किसी से फ्री में मिली हुई सुई का भूलकर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि मुफ्त में ली हुई सुई से जीवन में नकारात्मकता बढ़ने लगती है।
तेलः वास्तु के अनुसार किसी से मुफ्त में तेल नहीं लेना चाहिए । क्योकि इसका सीधा संपर्क शनि देव से है। ऐसा कहा जाता है कि मुफ्त में लिया हुआ तेल से घर में दरिद्रता आती है।
लोहाः वा्स्तु के अनुसार लोहे का संबध शनि देवता से बताया गया है। कहा जाता है कि लोहे का मुफ्त में इस्तेमाल करने से जीवन में एक के बाद एक समस्याएं आने लगती है।
रुमालः वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी दूसरे का इस्तेमाल किया हुआ रुमाल नहीं लेना चाहिए। कहा जाता है कि दूसरे का इस्तेमाल किया हुआ रुमाल अपने पास रखने से वाद- विवाद की स्थिति भी बन जाती है।