काशी के देव दीपावली की पहचान लोकल से ग्लोबल हो गई है। इस बार योगी सरकार काशी के 84 से अधिक घाट, कुंड और तालाबों को 12 लाख दीपों से प्रजज्वलित करेगी।
इस साल देव दीपावली का नजारा 15 नवंबर को दिखेगा, जब खुद देवता देव दीपावली मनाने के लिए काशी के घाटों पर उतरेंगे।
योगी सरकार देव दीपावली को पहले ही प्रांतीय मेला घोषित कर चुकी है। देव दीपावली पर दिव्य लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी का भी आयोजन होगा।
योगी सरकार देव दीपावली को दिव्य और भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों और कुंडों को रोशन करेगी। इसमें लाखों दीप गाय के गोबर से बने होंगे।
देव दीपावली पर काशी की इस अनोखी छटा को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। देव दीपावली पर होटल, गेस्ट हाउस, नाव, बोट और क्रूज आदि फुल हो जाते हैं।