वाराणसी

वाराणसी शहर का सबसे ज्यादा महत्व काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर है लेकिन इस मंदिर के अलावा यहां कई अन्य जगह हैं, जिसे आपको जरूर देखना चाहिए। 


Nishant Kumar

25 September 2024

तुलसी मानस मंदिर की सभी दीवारों पर रामचरितमानस के दोहे और चौपाइयां लिखी हैं। मान्यताओं के अनुसार वर्ष 1964 में कोलकाता के एक व्यापारी रतनलाल सुरेका ने तुलसी मानस मंदिर का निर्माण करवाया था।

विश्वास करना मुश्किल हैं लेकिन अपने घाटों को लेकर मशहूर वाराणसी में कुल 84 घाट हैं। देश से लेकर विदेश तक के लोग काशी के घाटों को देखने आते हैं। 

बनारस में सारनाथ म्यूजियम, वर्चुअल म्यूजियम और भारत कला भवन म्यूजियम है। यहां आने पर इनको जरूर देखना चाहिए। इन म्यूजियम के जरिए आपको काशी की कला, धर्म और संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। 

बनारस का रामनगर किला काफी मशहूर है। इसका इस्तेमाल कई फिल्मों में भी किया गया। किले से गंगा नदी और घाट का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। रामनगर किले का निर्माण 1750 में राजा बलवंत सिंह ने करवाया था।