18 अक्टूबर को काशी के दशास्वमेध घाट पर आकाशदीप जलाए गए। इसका प्रमुख उद्देश्य 1999 कारगिल युद्ध में विजयी प्राप्त करने के दौरान शहीद हुए भारतीय जवानों को याद करना होता है।
पिछले 25 सालों से यह आयोजन वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। इस बार 18 अक्टूबर को शहीद जवानों को याद करते हुए आकाशदीप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जो 15 नवंबर तक चलेगा।
ये आकाशदीप देश की आन बान और शान पर कुर्बान होने वाले वीर जवानों के लिए है। घाट किनारे सेना के जवानों ने शहीदों को नमन किया और आकाश दीप जलाए।
आपको बता दें कि घाट किनारे शहीदों की याद में हर साल की तरह विशिष्टजनों के साथ सेना के तीनों अंगो की मौजूदगी रही। सभी ने देश की रक्षा में शहादत देने वालों को याद किया और उनके नाम का दीपक जलाया।