महिला स्वास्थ्य

Yoga Poses For PCOS: PCOS से राहत के लिए रोजाना करें ये 5 योगासन, हार्मोन संतुलन में मिलेगी मदद


Nisha Bharti

6 March 2025

PCOS एक ऐसी समस्या है, जो हार्मोन असंतुलन, अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ने और फर्टिलिटी से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकती है। इससे राहत पाने के लिए इन योगासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

नौकासन: यह पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और वजन कम करने में मदद करता है। इससे ओवरी का फंक्शन बेहतर होता है और पीरियड्स नियमित होने में मदद मिलती है।

उष्ट्रासन: यह योगासन हार्मोन संतुलन बनाने में मदद करता है और पीरियड्स की अनियमितता को कम करता है। यह थायरॉइड और ओवरी को सही तरीके से काम करने में सहायता करता है।

धनुरासन: यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और शरीर को एक्टिव रखता है। यह पीरियड्स की तकलीफें कम करने और पेट की चर्बी घटाने में भी मदद करता है।

भुजंगासन: यह योगासन पेट और ओवरी में ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करता है। इससे शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और तनाव भी कम होता है।

मंडूकासन: यह योगासन शरीर में इंसुलिन का स्तर संतुलित रखता है और पेट की चर्बी कम करता है। इससे हार्मोनल संतुलन बना रहता है और PCOS के लक्षणों में सुधार आता है।